लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में कीचड़ और मलबा गिरने की घटना में आठ लोगों को बचाया गया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 16:20 IST

Open in App

बनिहाल / जम्मू, छह जनवरी जम्मू कश्मीर के जम्मू - श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे पंथियाल के निकट पहाड़ी से कीचड़ और मलबा गिरने के कारण उसकी चपेट में वाहनों के आ जाने से आठ लोग फंस गये थे जिन्हें वहां से निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

प्रदेश में भारी हिमपात एवं तेज बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को रविवार को यातायात के लिये बंद कर दिया गया था । बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटना हुयी थी ।

अधिकारियों ने बताया कि तेज बारिश के बीच दो कारों में सवार होकर जम्मू की ओर जा रहे आठ लोग रामबन जिले के पंथियाल के निकट कीचड और मलबा गिरने की घटना में मंगलवार की शाम फंस गये । सभी आठ लोग राजस्थान के रहने वाले हैं ।

उन्होंने बताया कि घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये । उन्होंने बताया कि कश्मीर जाने के दौरान ये लोग कुछ दिनों से रास्ते में फंस गये थे और जम्मू वापस लौट रहे थे ।

इस बीच मौसम में सुधार के साथ ही राजमार्ग को सुचारू करने के लिये मशीनों को लगाया गया है, जहां नशरी एवं रामसु के बीच एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भूस्खलन की घटना हुयी है।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर का प्रवेश द्वार कही जाने वाली जवाहर सुरंग के पास पांच फुट से अधिक बर्फ जमी है । सीमा सड़क संगठन ने रास्ते से बर्फ को हटाने का काम तेज कर दिया है।

छह हजार से अधिक वाहन राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर फंस गये हैं । इनमें से अधिकतर आवश्यक वस्तुओं को लेकर घाटी की तरफ जाने वाले ट्रक हैं।

इस बीच यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि आज शाम तक राजमार्ग को साफ कर दिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?