लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 20, 2020 13:45 IST

Open in App

काबुल, 20 दिसंबर (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को कार बम विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।

अफगानिस्तान के गृह मंत्री तारिक एरियन ने बताया कि हमले में सांसद खान मोहम्मद वारदाक समेत 15 से अधिक अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि हताहतों में बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्ग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि यह अभी प्रारंभिक जानकारी है और मृतक संख्या बढ़ सकती है।

यह हमला उस समय हुआ, जब सांसद का काफिला काबुल के खोशल खान इलाके में एक चौराहे से गुजर रहा था। इस विस्फोट के कारण आप-पास खड़े असैन्य वाहनों में आग लग गई और निकटवर्ती इमारतें एवं दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

अभी किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

वैसे काबुल में हालिया महीनों में हुए हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह ने ली है।

नाटो और प्रांतीय अधिकारियों के अनुसार, आईएस ने अफगानिस्तान में एक बड़े अमेरिकी सैन्य अड्डे पर रॉकेट से शनिवार को किए गए हमले की भी जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था।

उल्लेखनीय है कि दो दशक से जारी युद्ध की समाप्ति के लिए कतर में अफगान सरकार और चरमपंथी तालिबान के वार्ताकारों के बीच जारी वार्ता के बावजूद हाल के महीनों में अफगानिस्तान में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे