लाइव न्यूज़ :

बच्चों की तस्करी के मामले में प्राचार्य, शिक्षक सहित आठ लोग गिरफ्तार,

By भाषा | Updated: July 19, 2021 21:59 IST

Open in App

बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल),19 जुलाई पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में कथित तौर पर पांच बच्चों की तस्करी करने की कोशिश करने के मामले में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) के प्राचार्य और एक शिक्षक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस घटना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस के बीच राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। राज्य के मंत्री शशि पांजा ने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के रैकेट में शामिल होने का आरोप लगाया है,वहीं भाजपा ने आरोपों को खारिज किया है और इसे ‘‘ सिर्फ विरोध के लिए ’’ कीचड़ उछालने जैसा करार दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला उस वक्त सामने आया जब रविवार को बांकुड़ा सदर पुलिस थाना क्षेत्र के कालापत्थर इलाके में जेएनवी परिसर के अंदर एक स्थानीय पंचायत प्रमुख ने देखा की दो बच्चे उस वक्त रोने लगे जब उनसे कुछ लोगों ने कार में बैठने को कहा।

उन्होंने बताया कि इस पर पंचायत प्रमुख ने उन लोगों से पूछताछ की और संतोषजनक जवाब नहीं पाने पर उन्होंने स्थानीय लोगों से इसकी शिकायत की। इस दौरान प्राचार्य ने वहां से भागने की कोशिश की,जिसके बाद लोगों ने मार्ग बाधित कर दिया।

बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक धृतिमान सरकार ने बताया कि प्राचार्य, एक शिक्षक और तीन अन्य को मौके से गिरफ्तार किया गया और बाद में पड़ोसी पश्चिम वर्धमान जिले के दुर्गापुर से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि तीन लड़कियों और दो लड़कों को बचा लिया गया और सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चों को तस्करी करके कहां भेजा जा रहा था। आरोपियों को दिन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से प्राचार्य समेत तीन को पांच दिन की पुलिस हिरासत में और शेष लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

राज्य की महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री डॉ शशि पांजा ने इलाके के एक भाजपा सांसद के साथ प्राचार्य की एक कथित तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया,‘‘ बंगाल भाजपा की संदेहास्पद कहानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं! बांकुड़ा के जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बाल तस्करी के एक मामले में आरोपी हैं। भाजपा सांसद के साथ खतरनाक संबंध। क्या भाजपा ऐसे अपराधियों को पनाह देती है।’’

हालांकि ‘पीटीआई-भाषा’ स्वतंत्र रूप से तस्वीर की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका।

वहीं बांकुड़ा के भाजपा विधायक नीलाद्री शेखर दाना ने इस आरोप को निराधार बताते हुए कहा, ‘‘स्कूल की सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। डॉ. शशि पांजा सिर्फ विरोध के लिए निराधार आरोप लगा रही हैं। लेकिन सच्चाई सामने आएगी।’’ भाजपा सांसद से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह