लाइव न्यूज़ :

नीट परीक्षा में नकल करने के आरोप में परीक्षार्थी सहित आठ लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 13, 2021 21:43 IST

Open in App

जयपुर, 13 सितम्बर जयपुर पुलिस ने रविवार को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिये हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में नकल करने के आरोप में एक परीक्षार्थी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त रिचा तोमर ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने नीट परीक्षार्थी 18 वर्षीय दिनेश्वरी कुमारी, इनविजिलेटर राम सिंह, परीक्षा केन्द्र के प्रशासनिक इकाई के प्रभारी मुकेश, दिनेश्वरी के चाचा और चार अन्य को मामले में गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा शुरू होने के बाद राम सिंह और मुकेश ने परीक्षा पेपर की दो फोटो व्हाट्सएप के जरिये जयपुर के चित्रकूट क्षेत्र के अपार्टमेंट में बैठे दो व्यक्तियों को भेजी। उन्होंने पेपर को सीकर में एक अन्य व्यक्ति को भेजा। सीकर वाले व्यक्ति ने पेपर की उत्तर कुंजी को वापस जयपुर वाले व्यक्ति को भेजी।

उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रश्नपत्र की उत्तर कुंजी मुकेश को भेजी और फिर मुकेश ने राम सिंह को भेजी। राम सिंह ने उत्तर कुंजी की सहायता से दिनेश्वरी को प्रश्नपत्र हल करने में मदद की।

अधिकारी ने बताया कि दिनेश्वरी के चाचा परीक्षा केन्द्र के बाहर 10 लाख रूपये नगदी के साथ मौजूद थे। यह राशि संभवत: उन आरोपियों को दी जानी थी जिन्होंने दिनेश्वरी की मदद की।

पुलिस ने बताया कि इनके अलावा एक ई मित्र केन्द्र के मालिक अनिल और बानसूर (अलवर) के कोचिंग सेंटर के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। अनिल ने परीक्षार्थी के चाचा और नकल में मदद करने वाले आरोपियों के बीच मध्यस्थता की थी। उन्होंने बताया कि पूरा सौदा 30 लाख रूपये में तय हुआ था जिसमें से 10 लाख रूपये परीक्षा खत्म होने के तुंरत बाद दिये जाने थे।

तोमर ने बताया कि पुलिस दल सीकर में उत्तर कुंजी बनाने वालों की तलाश कर रही है।

मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिये राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को आयोजित की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले