लाइव न्यूज़ :

हजारीबाग और पलामू में वज्रपात से आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 7, 2021 23:39 IST

Open in App

हजारीबाग/मेदिनीनगर, सात अगस्त झारखंड के हजारीबाग एवं पलामू जिलों में शनिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई वज्रपात की घटनाओं में तीन महिलाओं, दो लड़कियों एवं एक किशोर समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

हजारीबाग के उपमंडलीय अधिकारी विद्या भूषण ने बताया कि जिले के केरेदारी थाना क्षेत्र के अप्रोल गांव में शनिवार शाम को अपने घर के बाहर खेत में काम कर रही छन्नो देवी (46) की वज्रपात की चपेट में आकर मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इसी तरह की अन्य घटना में 12 से 14 वर्ष की दो लड़कियों की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डंडई गांव में खेतों में काम करते समय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गयी।

इसी प्रकार, अलोंजकला गांव में खेतों में काम कर रहे 45 वर्षीय किसान अजय कुमार की भी वज्रपात की चपेट में आकर जान चली गई।

हजारीबाग के ही चौपारण थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव की 27 वर्षीय सुनीता देवी और 45 वर्षीय किरण देवी की भी खेतों में काम करते समय वज्रपात के कारण मौत हो गयी।

इस बीच, पलामू में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नौडीहा थानान्तर्गत करकट्टा गांव में बज्रपात की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे किसान सुरेश राम (45) की मौके पर ही मौत हो गई।

इसी तरह, इसी थाना क्षेत्र के कुहकुहू गांव में तेज बारिश से बचने के लिए राजू कुमार (13) तेजी से अपने घर वापस लौट रहा था तभी उस पर आकाशीय बिजली गिर पडी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता