लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों को हथियारों और अन्य सामग्री की आपूर्ति करने वाले आठ लोग गिरफ्तार।

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:03 IST

Open in App

भोपाल, सात जुलाई मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस ने नक्सलियों को गोला-बारूद, विस्फोटक और अन्य सामग्री की आपूर्ति करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियारों, गोला-बारूद सहित नक्सलियों के इस्तेमाल में आने वाली विभिन्न सामग्रियां बरामद की हैं।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी, नक्सल विरोधी अभियान) साजिद फरीद शापू ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे बालाघाट जिले में किरनापुर के जंगल में चार वाहनों को रोक कर तलाशी ली गई और तलाशी में पुलिस ने वाहनों से तीन पिस्तौल, पिस्तौल की मैगजीन, एके-47 राइफल, जिलेटिन की आठ छड़ें, एक एलईडी टार्च, एयर पंप, कपड़े, टेंट और अन्य सामान बरामद किया है।

शापू ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान से यह सामग्री नक्सलियों के लिए खरीदी थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पहचान मुंबई निवासी संजय नाजी और शिव भाई बुटानी, गोंदिया निवासी घनश्याम शिवलाल आंचले और विजय जीवन कोरेटी, कोटा निवासी शकील खान और वाजीद तैथरी तथा झालावाड़ के निवासी तौसीफ और जितेन्द्र अग्रवाल के तौर पर हुई है।

अधिकारी ने दावा किया कि आरोपी गोंदिया निवासी घनश्याम और विजय कोरेती के जरिए मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में सक्रिय नक्सलियों को हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री की आपूर्ति करते थे। उनके अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि पिछले एक साल में उन्होंने सात से आठ बार नक्सलियों को सामग्री पहुंचायी की और 25 लाख रुपये प्राप्त किए।

शापू के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि नक्सलियों ने जुलाई के अंत में नक्सलियों द्वारा मनाए जाने वाले शहीद सप्ताह के दौरान पुलिस पर एक बड़े हमले की योजना बनाई है। डीजीपी ने कहा कि मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे