लाइव न्यूज़ :

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर होटल से 12 करोड़ रुपये लूटने के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 20, 2021 17:53 IST

Open in App

मुंबई, 20 फरवरी फर्जी पुलिसकर्मी बनकर मुंबई के विले पार्ले क्षेत्र स्थित एक होटल से 12 करोड़ रुपये लूटने के आरोप में शनिवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार को तब हुई जब फर्जी पुलिसकर्मियों के रूप में एक गिरोह होटल में घुस गया और छापेमारी के नाम पर वहां से 12 करोड़ रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में जांच में पता चला कि यह पुलिस की छापेमारी नहीं, बल्कि लूटपाट की घटना थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद मामला दर्ज किया गया और होटल तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस लुटेरों को पकड़ने में सफल रही।

अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?