लाइव न्यूज़ :

सूरत में व्यापारी के बेटे के अपहरण के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: January 29, 2021 23:42 IST

Open in App

सूरत, 29 जनवरी गुजरात के सूरत शहर में एक व्यापारी के बेटे का अपहरण करने और उसके परिवार से एक करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने के आरोप में शुक्रवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर, सूरत अपराध शाखा ने पहले चार लोगों को पकड़ा, जो कथित रूप से 99.14 लाख रुपये नकद लेकर वडोदरा भागने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद सूरत-वडोदरा राजमार्ग पर कोसांबा पुल के पास अन्य आरोपियों को पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि व्यापारी अनवर दूधवाला ने बृहस्पतिवार को पुलिस से संपर्क कर शिकायत की कि उसके 36 वर्षीय बेटे कोमिल का अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया जब वह अपनी मोटरसाइकिल से सुबह जिम से घर लौट रहा था।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, चार लोगों ने कोमिल का अपहरण कर लिया और बाद में परिवार को फोन कर तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।

आरोपियों की पहचान अजय दामला, चिराग यादव, सोनू गोस्वामी, फैजखान उस्मान, अरविंद वधेल, इश्तियाक शेख, इरशाद मुल्तानी और संतोष पाटिल के रूप में हुई है।

नकदी के अलावा, पुलिस ने उनके कब्जे से दो देसी पिस्तौल और तीन कारतूस भी बरामद किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर