लाइव न्यूज़ :

दलित वर्ग के दूल्हे की बारात में खलल डालने के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 9, 2021 19:27 IST

Open in App

मंदसौर, (मप्र) नौ फरवरी मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक दलित युवक की बारात में खलल डालने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना रविवार को यहां से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित गुराड़िया गांव में हुई। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में दलित युवक की बारात निकली।

पुलिस अधिकारी ने दूल्हे के परिवार द्वारा दायर शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि दूल्हा अनुसूचित जाति से संबंध रखता है, जब बारात विवाह समारोह के आयोजन स्थल की ओर जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने कथित तौर पर इसे बीच रास्ते में रोक दिया।

अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में पुलिस सुरक्षा में शादी की बारात निकाली गई ।

एसपी ने कहा कि शिकायत के आधार पर सोमवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया और भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल