लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ मरीजों की मौत, 487 नए मामले

By भाषा | Updated: June 13, 2021 21:03 IST

Open in App

पटना, 13 जून बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान आठ और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या रविवार को 9492 हो गई। वहीं, पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 717215 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक,

बिहार में शनिवार अपराह्नन चार बजे से रविवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 487 नए मामले प्रकाश में आए हैं, जिनमें गोपालगंज जिले में सबसे अधिक 45 मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में अब तक सामने आए 717215 संक्रमित लोगों में से 702411 मरीज ठीक हुए हैं, जिनमें पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए 868 मरीज भी शामिल हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 110037 नमूनों की जांच की गयी जबकि पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अबतक प्रदेश में 31323290 नमूनों की जांच की गयी है। बिहार में वर्तमान में 5311 मरीज उपचाराधीन हैं।

बिहार में रविवार को 52769 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया और प्रदेश में अबतक 12123362 लोग टीका ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया