लाइव न्यूज़ :

गुजरात तट के पास आठ पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:20 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 अप्रैल गुजरात तट के पास अरब सागर में बृहस्पतिवार तड़के एक नौका में सवार आठ पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गयी। एटीएस ने इस बारे में बताया।

आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जांच से खुलासा हुआ कि समुद्री मार्ग के जरिए गुजरात तट तक मादक पदार्थ की खेप पहुंचाए जाने के बाद यह पंजाब भेजी जाने वाली थी।

एटीएस के पुलिस उपाधीक्षक भवेश रोजिया ने बताया कि सूत्रों से पता चला था कि पाकिस्तान में पंजीकृत एक नौका ‘नूह’ बृहस्पतिवार तड़के गुजरात में कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह के पास आने वाली है।

गुप्त सूचना मिलने के बाद गुजरात एटीएस के कर्मी जखाऊ पहुंचे और भारतीय तटरक्षक के साथ एक संयुक्त टीम बनायी गयी।

एटीएस ने बताया कि टीम के सदस्य तटरक्षक बल की गश्ती नौका पर सवार हो गए और बुधवार देर रात जखाऊ तट के करीब अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा (आईएमबीएल) के पास निगरानी शुरू कर दी।

इसी बीच, बृहस्पतिवार तड़के गश्ती टीम की नजर जखाऊ तट से करीब 40 समुद्री मील दूर भारतीय जल क्षेत्र में ‘नूह’ नौका पर पड़ी।

संयुक्त टीम ने नौका पर सवार आठ पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

विज्ञप्ति में कहा गया कि जब्त मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 150 करोड़ रुपये है।

एटीएस ने बताया कि जिस नौका पर पाकिस्तानी नागरिक सवार थे, उसे जखाऊ में तटरक्षक केंद्र तक लाया गया और मामले में आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित