जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आठ अधिकारियों को 'समय-पूर्व सेवानिवृत' किया गया
By भाषा | Updated: October 28, 2021 23:14 IST2021-10-28T23:14:48+5:302021-10-28T23:14:48+5:30

जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आठ अधिकारियों को 'समय-पूर्व सेवानिवृत' किया गया
श्रीनगर, 28 अक्टूबर भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को आठ अधिकारियों को 'समय-पूर्व सेवानिवृत' करने के आदेश जारी किए। इस सूची में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (आरयूएसए) के मिशन निदेशक रविंद्र कुमार भट्ट का नाम भी शामिल रहा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि ''समय-पूर्व सेवानिवृत'' किए जाने वाले अधिकारियों में जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के वे चार अधिकारी भी शामिल हैं जिन पर पूर्व में भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमे दर्ज हुए थे।
इन अधिकारियों को जम्मू एवं कश्मीर सिविल सेवा विनियम की धारा 226 (2) के अंतर्गत ''समय-पूर्व सेवानिवृत'' किया गया।
एक अधिकारी ने कहा, ''आरयूएसए के मिशन निदेशक रविंद्र कुमार भट्ट सहित सभी आठ कर्मचारियों को भ्रष्टाचार और कदाचार के आरोप में समय से पहले सेवानिवृत्ति दे दी गई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।