लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी गयी

By भाषा | Updated: November 22, 2020 21:13 IST

Open in App

पटना, 22 नवंबर बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों को रविवार को कार्यवाहक सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और विधानसभा के प्रोटम अध्यक्ष जीतन राम मांझी आदि समेत कई गणमान्य लोग इस मौके पर मौजूद थे।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के देवेश चंद्र ठाकुर और नीरज कुमार, भाजपा के नवल किशोर यादव और एन के यादव, भाकपा के संजय कुमार सिंह और केदार नाथ पांडे तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने सदन की सदस्यता की शपथ ली।

इन सभी सात विधान परिषद सदस्यों ने स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के तहत अपनी सीटें कायम रखी हैं जो मई में खाली हुई थीं। कोविड-19 महामारी के चलते अक्टूबर-नवंबर में ही चुनाव कराये जा सके।

निर्दलीय विधान परिषद सदस्य सर्वेक्षण कुमार को भी सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी गयी। उन्होंने जदयू के दिलीप कुमार चौधरी को हराकर दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है।

बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय सत्र सोमवार को प्रारंभ होगा जब 243 सदस्यीय नवगठित विधानसभा के सभी सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी जाएगी।

विधानसभा सचिवालय के बयान के अनुसार सदस्यों को 23-24 नवंबर को सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी जाएगी जबकि राज्यपाल फागू चौहान 26 नवंबर को विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

विधानसभा 25 नवंबर को अपने नये अध्यक्ष का चुनाव करेगी। सदन की कार्यवाही राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा पर सरकार के जवाब के बाद 27 नवंबर को समाप्त हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?