लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के आठ नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: July 5, 2021 23:39 IST

Open in App

नोएडा, पांच जुलाई जनपद गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कोविड-19 से संक्रमित मात्र 8 मरीज मिले जबकि 5 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जनपद में कोविड-19 संक्रमण की वजह से अब तक 466 लोगों की मौत हुई है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मात्र 8 मरीज मिले। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों व घर पर पृथकवास में 36 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 62,583 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं, जबकि अब तक जिले में कोविड-19 के कुल 63,083 मामले सामने आये हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 466 है। उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी आई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें, मास्क लगाएं तथा साफ सफाई का ध्यान रखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं