लद्दाख में सामने आये कोविड-19 के आठ नये मामले

By भाषा | Updated: October 1, 2021 16:42 IST2021-10-01T16:42:25+5:302021-10-01T16:42:25+5:30

Eight new cases of Kovid-19 surfaced in Ladakh | लद्दाख में सामने आये कोविड-19 के आठ नये मामले

लद्दाख में सामने आये कोविड-19 के आठ नये मामले

लेह, एक अक्टूबर लद्दाख में शुक्रवार को कोविड-19 के आठ नये मामले सामने आने के बाद इस केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,803 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस केंद्रशासित प्रदेश में फिलहाल कोविड-19 के 68 उपचाराधीन रोगी हैं, जिनमें 64 लेह के और चार कारगिल के हैं।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में अभी तक कोविड-19 से 207 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से लेह के 149 और करगिल के 58 लोग थे।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के 13 और मरीजों के इस संक्रमण से मुक्त हो जाने के बाद अब तक 20528 मरीज ठीक हो चुके हैं। उनके अनुसार, शुक्रवार को जो नये मामले सामने आये, वे सभी लेह से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Eight new cases of Kovid-19 surfaced in Ladakh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे