पुडुचेरी में कोविड-19 के आठ नए मामले
By भाषा | Updated: December 23, 2021 16:26 IST2021-12-23T16:26:59+5:302021-12-23T16:26:59+5:30

पुडुचेरी में कोविड-19 के आठ नए मामले
पुडुचेरी, 23 दिसंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,374 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पुडुचेरी से सात जबकि माहे से संक्रमण का एक नया मामला सामने आया। वहीं, कराइकल और यानम से पिछले 24 घंटे में बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे तक एक भी मामला सामने नहीं आया। यहां 146 मरीजों का उपचार चल रहा है।
केंद्रशासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मामलों में कमी आई है। यहां बुधवार को 21 जबकि मंगलवार को 20 नए मामले सामने आए थे।
श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी, कराइकल, माहे और यानम में संक्रमण से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। मृतकों की कुल संख्या 1,880 बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में आठ मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,27,348 हो गई। उन्होंने बताया कि विभाग ने अब तक पात्र लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की 13,63,052 खुराक लगाई है, जिनमें से 8,22,602 पहली खुराक जबकि 5,40,450 दूसरी खुराक है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।