नोएडा में कोविड-19 के आठ नए मामले

By भाषा | Updated: February 6, 2021 12:40 IST2021-02-06T12:40:40+5:302021-02-06T12:40:40+5:30

Eight new cases of Kovid-19 in Noida | नोएडा में कोविड-19 के आठ नए मामले

नोएडा में कोविड-19 के आठ नए मामले

नोएडा, छह फरवरी जनपद गौतमबुद्ध नगर में शनिवार को कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आए जिसके साथ इस महामारी के मामलों की संख्या यहां 25,395 हो गई है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित आठ मरीज मिले हैं वहीं 24 घंटे के अंदर पांच मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी मिली।

उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 49 मरीजों का उपचार चल रहा है।

दोहरे ने बताया कि जनपद में अब तक 25,255 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं 91 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Eight new cases of Kovid-19 in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे