लद्दाख में कोविड-19 के आठ नए मामले
By भाषा | Updated: November 3, 2021 16:32 IST2021-11-03T16:32:13+5:302021-11-03T16:32:13+5:30

लद्दाख में कोविड-19 के आठ नए मामले
लेह, तीन नवंबर लद्दाख में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,979 हो गई। वहीं केंद्रशासित प्रदेश में 81 मरीजों का उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के नए मामले सामने आने के साथ लद्दाख में कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 208 बनी हुई है। उन्होंने बताया कि लेह में तीन मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20,690 हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि सभी नए मामले लेह से सामने आए हैं। लेह में 76 और करगिल में पांच मरीजों का उपचार चल रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।