अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के आठ नए मामले

By भाषा | Updated: January 3, 2021 12:42 IST2021-01-03T12:42:14+5:302021-01-03T12:42:14+5:30

Eight new cases of Kovid-19 in Arunachal Pradesh | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के आठ नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के आठ नए मामले

ईटानगर, तीन जनवरी अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आए हैं और इन मरीजों में सेना के दो जवान भी शामिल हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,727 हो गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी एल जाम्पा ने बताया कि शनिवार से 10 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,576 हो गई। स्वस्थ होने की दर 99.09 फीसदी है।

अरुणाचल प्रदेश में 95 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 56 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Eight new cases of Kovid-19 in Arunachal Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे