लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के आठ नए मामले, संक्रमितों की संख्या 16,920 हुई

By भाषा | Updated: April 16, 2021 12:13 IST

Open in App

ईटानगर, 16 अप्रैल अरुणाचल प्रदेश में दो सुरक्षा कर्मियों समेत आठ लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,920 हो गई है। राज्य के एक वरिष्ठ स्वाथ्य अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि लोअर दिबांग वैली से तीन नए मामले आये हैं। कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से दो मामले आये हैं और एक-एक मामला पापुम्पारे, तवांग और वेस्ट कामेंग जिलों से आया है।

राज्य में निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि संक्रमितों में सेना के दो कर्मी और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का एक कर्मी शामिल है।

एसएसओ ने बताया कि सात मामलों में रैपिड एंटीजन जांच से संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि एक मामले में ट्रूनेट जांच विधि से संक्रमण की पुष्टि हुई।

संक्रमण से बृहस्पतिवार को छह और लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 16,798 हो गयी है।

अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 66 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि संक्रमण से अब तक 56 लोगों की मौत हुई है।

राज्य में ठीक होने की दर 99.28 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.39 प्रतिशत है।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार को 211 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच के साथ ही अब तक कुल 4,18,501 नमूनों की जांच हो चुकी है।

इस बीच राज्य टीकाकरण अधिकारी (एसआईओ) डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से राज्य में अब तक एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा