अंडमान में कोविड-19 के आठ नये मामले, संक्रमितों की संख्या 4,718 हुई
By भाषा | Updated: December 2, 2020 10:59 IST2020-12-02T10:59:23+5:302020-12-02T10:59:23+5:30

अंडमान में कोविड-19 के आठ नये मामले, संक्रमितों की संख्या 4,718 हुई
पोर्ट ब्लेयर, दो दिसंबर अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले आने के साथ संक्रमितों की संख्या 4,718 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। अंडमान में संक्रमण से अब तक 61 लोगों की मौत हुई है।
अधिकारी ने बताया कि नये मरीजों में से तीन संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे जबकि पांच कहीं और से यात्रा कर लौटे थे।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को 16 और लोग स्वस्थ हुए इससे द्वीपसमूह में संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या 4,566 हो गयी है।
केंद्र शासित क्षेत्र में वर्तमान में 91 मरीजों का उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि अंडमान निकोबार प्रशासन ने अब तक 1,31,080 नमूनों की जांच की है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।