लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 के आठ नये मामले

By भाषा | Updated: September 15, 2021 10:54 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 15 सितंबर अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में आठ लोगों में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में बीमारी से केवल एक व्यक्ति स्वस्थ हुआ है।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 7,592 हो गए हैं।

अधिकारी ने बतायाा, “कोविड की स्थिति नियंत्रण में है। उपचाराधीन मामले जो पिछले कुछ दिनों से 10 से कम रह रही थी, वह आठ नये मामलों के साथ बढ़कर 15 हो गई है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से पिछले 24 घंटों में किसी की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 129 बनी हुई है।

द्वीपसमूह में अब तक कम से कम 7,448 लोग बीमारी से स्वस्थ हुए हैं। वहीं, टीकाकरण के मोर्चे पर कुल मिलाकर 3,93,934 लोगों को कोविड रोधी टीका लग चुका है जिनमें से 1,16,420 को टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान और निकोबार प्रशासन ने कोविड-19 की जांच के लिए अब तक 5.17 लाख नमूनों की जांच की गई है और संक्रमण की दर 1.47 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित