लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: December 29, 2020 15:57 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, 29 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में तीन इनामी नक्सलियों समेत आठ नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर सोमवार को आठ नक्सलियों-- भैरमगढ़ के एरिया प्लाटून नंबर 13 के सेक्सन सी का कमांडर आयतू भास्कर (25), भैरमगढ़ एरिया कमेटी के चेतना नाट्य मंडली के अध्यक्ष राजू कारम (25), भूमकाल मिलिशिया कमांडर महेश कुमार डोडी (26), भूमकाल मिलिशिया सेक्सन ए का कमांडर लखमा ताती (22), सीएनएम सदस्य भीमा बारसे (28), जनमिलिशिया सदस्य सोना ताती (20), जनमिलिशिया सदस्य माड़का बारसे (21), और मलांगेर एरिया कमेटी का सप्लायर पिट्टे उर्फ भीमा मण्डावी (35) ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि आत्समर्पण करने वाले नक्सलियों में आयतू भास्कर पर तीन लाख रूपए तथा राजू कारम और महेश कुमार डोडी पर एक—एक लाख रूपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला करने, ग्रामीणों की हत्या करने, वाहनों में आगजनी करने तथा शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली भीमा बारसे, सोना ताती, माड़का बारसे और पिट्टे 2019 में भारतीय जनता पार्टी के विधायक भीमा मंडावी के वाहन को विस्फोट से उड़ाने की घटना में शामिल थे। इस घटना में विधायक मंडावी की मृत्यु हो गई थी।

उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न गांवों के व्यक्ति जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय हैं, उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने लिए लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत क्षेत्र के नक्सलियों का नाम थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में चस्पा कर उनसे वापस घर लौटने की अपील की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले सात माह में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 61 इनामी नक्सली समेत 226 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 10—10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू