लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में छह इनामी नक्सली समेत आठ नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 5, 2021 21:05 IST

Open in App

रायपुर, पांच नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने छह इनामी नक्सलियों समेत आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोरपल्ली गांव के जंगल में आठ नक्सलियों कवासी राजू, कलमू माड़ा, कोमराम कन्‍ना, मड़कम हिड़मा, तुरसम मुदराज, मड़कम एंका, मड़कम सोमा और मड़कम मुत्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सभी की उम्र 30 से 45 साल के बीच है।

उन्होंने बताया कि कवासी के सर पर आठ लाख रूपए, कलमू के सर पर पांच लाख रुपए, कोमराम के सर पर एक लाख रुपए, मड़कम हिड़मा के सर पर एक लाख रूपए, तुरसम के सर पर एक लाख रुपए और मड़कम एंका के सर पर एक लाख रूपए का इनाम है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत चिंतलनार थाना से सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन और जिला बल के संयुक्त दल को गस्त में मोरपल्ली, तिम्मापुरम्‌, पेद्दाबोड़केल, चिन्नाबोड़केल और जब्बागट्टा गांव की ओर रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि दल जब बृहस्पतिवार को मोरपल्ली गांव के जंगल में था तब कुछ संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध वस्तुओं के साथ दिखे जो जंगल में भागने की कोशिश कर रहे थे। बाद में सुरक्षा बलों ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से विस्फोटक सामान बरामद किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह