लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी सिंहभूम में पीएलएफआई के ईनामी कमांडर समेत आठ नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 21, 2021 23:35 IST

Open in App

चाईबासा, 21 जुलाई झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के बिरदा जंगल-पहाड़ी से बुधवार को सुरक्षा बलों ने ‘प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई)’ के दो लाख रुपये के ईनामी एरिया कमांडर अजय पुरती सहित 8 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने यहां बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ एक गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के बिरदा जंगल-पहाड़ी से आज सुरक्षा बलों ने पीएलएफआई के दो लाख रुपये के ईनामी एरिया कमांडर अजय पुरती उर्फ मनोज पुरती उर्फ बिरसा हेस्सा पुरती उर्फ बुढ़ा उर्फ रूठा सहित 8 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि अजय पुरती के अलावा गिरफ्तार किये गये अन्य नक्सलियों में अकिला सांडी पुरती उर्फ डिबोडी, डुपन उर्फ तोपना कन्डुलना, हेरमन सांडी पुरती उर्फ सुखराम सांडी पुरती, दोसरो मुण्डा, पोलुस सांडी पुरती, गालु सांडी पुरती एवं प्रभु सहाय सिरूम शामिल हैं।

गिरफ्तार नक्सलियों के पास से सुरक्षा बलों ने 2 देशी कट्टा, 8 कारतूस, वायरलेस सेट एवं चार्जर, पांच मोबाईल फोन, छह सिम कार्ड, दो मोटर साइकिल, लेवी चंदा मांगने की रसीद एवं दैनिक आवश्यकता के सामान बरामद किये।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्हें बंदगांव थाना के गिरदा पहाड़ी के पास पीएलएफआई एरिया कमांडर अजय पुरती के दस्ते के सक्रिय होने की सूचना मिली थी।

यह गिरफ्तारी जिला पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बंदगांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार अजय पुरती के विरूद्ध पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न थानो में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आगजनी, पुलिस पार्टी पर हमला एवं अन्य नक्सली घटनाओं से संबंधित 43 मामले दर्ज है। इसके अतिरिक्त पड़ोसी खूंटी जिले के रनिया एवं अन्य थाना में भी उसके खिलाफ सात मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे