लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना से आठ और लोगों की मौत, 992 नये संक्रमित

By भाषा | Updated: December 23, 2020 20:04 IST

Open in App

जयपुर, 23 दिसंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 992 नये मामले बुधवार को आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,01,708 हो गई है, वहीं राज्य में संक्रमण से आठ और लोगों की मौत हो गई जिससे प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 2642 हो गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और लोगों की मौत हो गयी जिससे प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2642 हो गयी।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक जयपुर में 493, जोधपुर में 280, अजमेर में 216, बीकानेर में 165, कोटा में 164, भरतपुर में 118, उदयपुर में 108, और पाली में 107, सीकर में 95 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में 937 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। इससे राज्य में अब तक कुल 2,87,418 लोग ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही बुधवार को प्रदेश में संक्रमण के 992 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,01,708 हो गयी जिनमें से 11,736 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 168, कोटा में 104, जोधपुर में 78,उदयपुर में 51, डूंगरपुर में 49, अजमेर में 45, भीलवाडा में 42 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे