पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और मरीजों की मौत
By भाषा | Updated: February 12, 2021 22:23 IST2021-02-12T22:23:24+5:302021-02-12T22:23:24+5:30

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और मरीजों की मौत
चंडीगढ़, 12 फरवरी पंजाब में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 247 नये मामले सामने आये। एक मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
बुलेटिन के अनुसार राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब बढ़कर 1,75,804 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 5,690 हो गई है।
बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी 2,300 मरीजों का इलाज चल रहा है।
वहीं आज 162 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जिससे संक्रमणमुक्त हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,67,814 हो गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।