लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण से उप्र में आठ और मौतें, 728 नये मामले

By भाषा | Updated: January 2, 2021 18:33 IST

Open in App

लखनऊ, दो जनवरी उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और मरीजों की मौत हो गई जबकि 728 नये मामले सामने आए हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक राज्‍य में कुल 5,87,434 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है वहीं संक्रमण से 8,387 लोगों की मौत हुई है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से सिर्फ आठ लोगों की मौत हुई है जो करीब पांच महीने में न्यूनतम हैं।

उन्‍होंने बताया कि राज्‍य में 13,316 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है जिनमें से 5,518 घर में और 1,305 निजी अस्पतालों में हैं।

उन्‍होंने बताया कि अब तक, 5,65,731 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और राज्य में रिकवरी का दर 96.3 प्रतिशत हो गया है।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में वाराणसी, गोरखपुर में दो-दो और लखनऊ, प्रयागराज, गोंडा और बलरामपुर से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। इस अवधि में लखनऊ से संक्रमण के सर्वाधिक 137 नए मामले सामने आये हैं।

प्रदेश में आज लखनऊ के छह स्‍थानों (सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र मॉल और मलिहाबाद, सहारा हॉस्पिटल, किंग जार्ज चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय, राम मनोहर लोहिया तथा संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्‍थान (पीजीआई)) में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया