लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के आठ और मामले सामने आए, कुल संख्या 48 हुई

By भाषा | Updated: December 18, 2021 21:57 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर महाराष्ट्र में शनिवार को ओमीक्रोन के आठ नए मामले सामने आए जिससे राज्य में कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप से जुड़े मामलों की कुल संख्या 48 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि इनमें से 28 मरीज पहले ही ठीक हो चुके हैं या बाद के परीक्षणों में निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 854 नए मामले सामने आए जिनमें से आठ ओमीक्रोन स्वरूप से जुड़े हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ओमीक्रोन स्वरूप के आठ नए रोगियों में से चार का मुंबई हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर परीक्षणों के बाद पता चला जिनमें से एक मुंबई का, दूसरा उत्तरी महाराष्ट्र के जलगाँव का और अन्य दो क्रमशः छत्तीसगढ़ तथा केरल से हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इनमें से दो ने अफ्रीका की यात्रा की थी तथा एक ने तंजानिया और एक व्यक्ति ने ब्रिटेन की यात्रा की थी। उन्होंने कहा कि ये चारों व्यक्ति कोविड रोधी टीके की दूसरी खुराक ले चुके हैं और उन्हें बीमारी के लक्षण नहीं हैं।

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित तीन अन्य व्यक्तियों में पश्चिमी महाराष्ट्र के सातारा से ताल्लुक रखने वाला एक दंपति और उनकी 13 वर्षीय बेटी शामिल है।

पति-पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ हाल ही में युगांडा से लौटे थे। जिला अधिकारियों के अनुसार, दंपति की पांच साल की छोटी बेटी भी कोविड-19 से पीड़ित मिली, लेकिन वह ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित नहीं है।

परिवार के इन चारों लोगों की स्वास्थ्य स्थिति ठीक बताई जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि पुणे शहर की 17 वर्षीय एक लड़की भी ओमीक्रोन से संक्रमित मिली है जो एक अंतरराष्ट्रीय यात्री के निकट संपर्क में आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर