लाइव न्यूज़ :

नोएडा में आठ माह के बच्चे की गरम पानी से जलकर मौत

By भाषा | Updated: November 29, 2021 13:56 IST

Open in App

नोएडा, 29 नवंबर थाना बादलपुर क्षेत्र के बंबावड़ गांव में आठ माह के एक बच्चे के ऊपर गरम पानी गिर जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गंभीर हालत में शिशु को नोएडा के विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि बंबावड़ गांव निवासी हाशिम का आठ महीने का बेटा अविक अपने घर पर खेल रहा था। उन्होंने बताया कि पास में ही हीटर पर पानी गर्म हो रहा था। बच्चे ने खेलते हुए गर्म पानी पर हाथ मार दिया जिससे खौलता पानी उसके ऊपर गिर गया।

उन्होंने बताया कि घटना में बच्चा गंभीर रूप से जल गया। उसे उपचार के लिए नोएडा के विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज सुबह बच्चे की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं

नोएडा । थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव धूम मानिकपुर में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं थाना फेस-3 क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि गांव धूम मानिकपुर में रहने वाले करण प्रताप सिंह रावल (20 वर्ष) पुत्र अजय प्रताप सिंह रावल ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती गीता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह