लाइव न्यूज़ :

कुख्यात ताऊ गिरोह के आठ सदस्य गिरफतार

By भाषा | Updated: July 13, 2021 19:04 IST

Open in App

हरिद्वार, 13 जुलाई उत्तराखंड के हरिद्वार में हाल ही में सर्राफा की एक दुकान में पड़ी लाखों रूपए की डकैती का खुलासा करते हुए पुलिस ने लुटेरों के कुख्यात अन्तरराज्यीय ताऊ गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस ने बताया कि आठ जुलाई को यहां शंकर आश्रम के समीप मोरा तारा ज्वेलर्स में हथियारों के बल पर करीब 85 लाख रुपये की लूट हुई थी जिसका सीसीटीवी फुटेज के सहारे पर्दाफाश करते हुए उक्त कीमत का माल व नकदी भ्री बरामद कर ली गयी है ।

उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात सहित कई जिलों में जघन्य अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे ताऊ गिरोह के पीछे आठ राज्यों की पुलिस लगी हुई थी ।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने उक्त अपराध के अनावरण में लगी टीम को बीस हजार रुपये का इनाम दिया है और कहा कि उन्हें पुरस्कार भी दिया जाएगा ।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्ण राज ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आभूषण की दुकान के मालिक निपुण मित्तल की तहरीर पर शुरू की गयी तफ्तीश के बाद 11 जुलाई को सचिन, हिमांशु त्यागी और हंसराज सैनी को गिरफ्तार किया गया जबकि उनसे पूछताछ के आधार कर 12 जुलाई को मुजफ्फरनगर बाईपास स्थित खतौली से पांच बदमाशों— सतीश चौधरी, अमित, संजय, नितिन व विकास को गिरफ्तार किया गया ।

अधिकारी ने बताया कि मामले में अभी तीन और बदमाशों की तलाश की जा रही है ।

उन्होंने बताया कि इन गिरफ्तार लुटरों से तमंचे व कारतूसों सहित एक किलो तीन सौ ग्राम सोना, छह किलो चांदी व 12 लाख 11 हजार रुपये नकद बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि कुख्यात ताऊ गिरोह का सरगना इंद्रपाल चौधरी आजकल जेल में है और गिरोह को बुलंदशहर के सलेमपुर का रहने वाला सतीश चौधरी संचालित कर रहा है। सतीश अपनी पहचान से बचने के लिए हर बार नए व्यक्तियों को गिरोह में भर्ती करता था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ताऊ गिरोह के अपराध की गूंज आगरा, मथुरा, दिल्ली, फरीदाबाद सहित डायमण्ड कैपिटल सूरत तक रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां