लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल पंप कर्मचारियों से हथियार के बल पर आठ लाख रुपये की लूट

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:45 IST

Open in App

नोएडा, आठ जनवरी थाना सूरजपुर क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों से बदमाशों ने मारपीट करके हथियार के बल पर 8 लाख रुपये नगद व स्कूटी लूट ली। वहीं एक अन्य घटना में थाना बीटा-2 क्षेत्र से पेट्रोल पंप पर काम करने वाले 2 कर्मचारियों से बाइक सवार बदमाशों ने 2 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया।

अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी शुक्रवार को स्कूटी की डिग्गी में आठ लाख रुपये रखकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में कस्बा सूरजपुर के पास मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें रोक लिया। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट करके उनकी स्कूटी लूट ली और स्कूटी में आठ लाख रुपए नगद रखे थे।

अपर आयुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट प्रमोद कुमार कर्णवाल ने थाना सूरजपुर में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस घटना में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र के सिटी पार्क के पास से शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले दो कर्मचारियों से दो लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अनिल सिंह ने थाना बीटा- दो में लूट का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 2 स्थित एक एटीएम को तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।

वहीं थाना सूरजपुर क्षेत्र में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ हुई 8 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस आयुक्त आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ हुई लूट के मामले में सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनकी विभागीय जांच भी की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रथम दृष्टया थाना प्रभारी की लापरवाही पाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन