लाइव न्यूज़ :

परिसर में कुत्तों को खाना खिलाने पर आठ लाख रु का जुर्माना

By भाषा | Updated: December 16, 2021 20:05 IST

Open in App

ठाणे, 16 दिसंबर नवी मुंबई के एक आवासीय कॉम्प्लेक्स में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी रिहायशी सोसायटी की प्रबंधन समिति ने परिसर के अंदर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर उन पर आठ लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है।

एनआरआई कॉम्प्लेक्स की प्रबंधन समिति ने जुर्माना लगाया है। इसमें 40 से ज्यादा इमारतें हैं।

मीडिया से बात करते हुए अंशु सिंह ने कहा कि आवासीय सोसाइटी ने परिसर के अंदर आवारा कुत्तों को खाना खिलाते पाए जाने वालों पर प्रतिदिन 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

उन्होंने कहा, “इसे गंदगी फैलाने के रूप में लगाया गया है। मुझ पर अबतक कुल आठ लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।”

सोसायटी की प्रबंध समिति ने परिसर के अंदर कुत्तों को खाना खिलाते पाए जाने वालों पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यह चलन जुलाई 2021 में शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि कई आवारा कुत्ते परिसर में हैं।

उन्होंने कहा कि एक अन्य निवासी पर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

आवासीय कॉम्प्लेक्स की सचिव विनीता श्रीनंदन ने मीडिया को बताया कि ट्यूशन जाते समय बच्चे आवारा कुत्तों के पीछे भागते हैं और वरिष्ठ नागरिक कुत्तों के डर के कारण स्वतंत्र रूप से आ जा नहीं सकते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि आवासीय सोसाइटी ने कुत्तों के लिए एक बाड़ा बनाया है, लेकिन कुछ सदस्य अब भी इन जानवरों को खुले में खिलाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह