लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में आठ लाख के इनामी माओवादी ने किया समर्पण

By भाषा | Updated: September 9, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के सामने एक माओवादी ने समर्पण कर दिया जिसके सिर पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह कम से कम 20 आपराधिक वारदातों में शामिल था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केरलापाल क्षेत्र समिति का सचिव सोदी मुया, 15 साल तक सुरक्षा बलों पर हुए विभिन्न हमलों में शामिल था। अधिकारियों ने कहा कि मुया ने सुकमा के पुलिस अधीक्षक और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों के सामने समर्पण कर दिया। उस पर आठ लाख रुपये का पुरस्कार घोषित था और वह हिंसा तथा सुरक्षा बलों पर हमले की 20 आपराधिक वारदातों में शामिल था।

मुया, दिसंबर 2014 में चिंतागुफा (सुकमा जिले) में हुए हमले में शामिल था जिसमें 14 सुरक्षा बलों की मौत हो गई थी। इसके अलावा वह मार्च 2017 में उसी जिले के भेजी में हुए हमले में भी शामिल था जिसमें 12 सुरक्षा कर्मी मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो