लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय टेलीमेडिसीन पहल ई-संजीवनी के तहत आठ लाख चिकित्सकीय परामर्श दिए गए

By भाषा | Updated: November 20, 2020 18:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय टेलीमेडिसीन पहल ई-संजीवनी के तहत आठ लाख चिकित्सकीय परामर्श दिए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ई-संजीवनी और ई-संजीवनी ओपीडी मंच के जरिए 10 राज्यों से सबसे ज्यादा परामर्श लिए गए। इनमें तमिलनाडु (2,59,904), उत्तरप्रदेश (2,19,715), केरल (58,000), हिमाचल प्रदेश (46,647), मध्यप्रदेश (43,045), गुजरात (41,765), आंध्रप्रदेश (35,217), उत्तराखंड (26,819), कर्नाटक (23,008) और महाराष्ट्र (9,741) हैं।

बयान में कहा गया कि ई-संजीवनी टेलीमेडिसीन सेवा के दोनों प्रारूपों में मरीजों और डॉक्टरों की भागीदारी बढ़ी है ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नवंबर 2019 में ई-संजीवनी एबी-एचडब्ल्यूसी की शुरुआत की थी और दिसंबर 2022 तक इसे आयुष्मान भारत योजना के तहत 1,55,000 स्वास्थ्य और देखभाल केंद्रों पर लागू किया जाएगा।

बयान में कहा गया, ‘‘ई-संजीवनी एबी-एचडब्ल्यूसी 4700 से ज्यादा स्वास्थ्य और देखभाल केंद्रों पर चलाया जा रहा है और 17,000 से ज्यादा डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी इसके जरिए प्रशिक्षित किए गए हैं। इस महत्वाकांक्षी पहल के दूसरे प्रारूप ई-संजीवनी ओपीडी को पहले लॉकडाउन के दौरान 13 अप्रैल 2020 को शुरू किया गया जब कोविड-19 के कारण देश भर में ओपीडी सेवाएं बंद थी। ’’’

मंत्रालय ने कहा कि ई-संजीवनी पहल का उन लोगों को अच्छा फायदा हुआ है जहां ओपीडी सेवाएं लेने के लिए समय और खर्च संबंधी दिक्कतें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह