लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर दो दर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत, सात अन्य घायल

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:51 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), पांच नवंबर आंध्रप्रदेश के अनंतपुरामु जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शुक्रवार को दो दुर्घटनाओं में छह महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई और कम से कम सात अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि एक लॉरी ने एनएच-44 पर पामिदी में एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें 13 खेत मजदूर सवार थे। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया ।

उन्होंने बताया कि सात घायलों को इलाज के लिए पामिदी अस्पताल ले जाया गया।

दुर्घटना में मारे गये लोग गारलैंडिन मंडल के तहत आने वाले कोप्पलगोंडा गांव के निवासी थे।

वहीं, एक अन्य दुर्घटना में पेड्डावदगुरु मंडल के तहत मिदितुरू में एनएच-44 पर दो राहगीरों को एक तेज गति वाली कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोगों की मौत हो गई।

राजभवन से यहां जारी एक विज्ञप्ति में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पामिदी में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने भी दुर्घटनाओं में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो