हिमाचल प्रदेश में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 14, 2021 15:25 IST2021-07-14T15:25:50+5:302021-07-14T15:25:50+5:30

Eight killed in rain-related incidents in Himachal Pradesh | हिमाचल प्रदेश में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में आठ लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में आठ लोगों की मौत

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 14 जुलाई भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में कांगड़ा जिले में आठ लोगों की मौत हो गयी जिनमें से छह लोगों के शव बोह घाटी में हुए भूस्खलन के मलबे से निकाले गए हैं।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि नाला में गिरने के कारण एक पंजाबी गायक की मौत हो गई। अमृतसर निवासी मनमीत सिंह अपने दोस्तों के साथ करेरी झील गए थे। पुलिस टीम ने मंगलवार रात उनका शव साल्ली से निकाला।

कांगड़ा जिले के उपायुक्त निपुन जिंदल ने बताया कि सोमवार को बोह घाटी में हुए भूस्खलन में छह लोगों की मौत हो गई थी और चार अन्य लोग लापता हो गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘बोह घाटी में एक टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। अभी तक वहां से छह शव बरामद हुए हैं, जबकि चार लोग अब भी लापता हैं। पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त दोनों मौके पर हैं।’’

जिंदल ने बताया कि अब तक कुल छह शव बरामद किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि सोमवार की सुबह समीरपुर में अचानक आयी बाढ़ में बह गए 55 वर्षीय व्यक्ति की तलाश जारी है। वहीं एक अन्य दल लाम डल झील में लापता हुए पांच लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि फिसलकर नाले में गिरने से 11 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Eight killed in rain-related incidents in Himachal Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे