लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए गए आठ न्यायाधीश

By भाषा | Updated: October 9, 2021 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर आठ न्यायाधीशों को शनिवार को विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।

कानून मंत्रालय ने कहा कि पांच मुख्य न्यायाधीशों को भी विभिन्न उच्च न्यायालयों में स्थानांतरित किया गया है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। कानून मंत्रालय में न्याय विभाग द्वारा प्रकाशित एक सूची के अनुसार, मेघालय के न्यायमूर्ति रंजीत वी मोरे को उसी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा को तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव को कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर वी मलिमथ अब मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे। इसी तरह, कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए ए कुरैशी को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति इंद्रजीत महंती को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विश्वनाथ सोमद्दर को सिक्किम उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए के गोस्वामी को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं