लाइव न्यूज़ :

कोविड संबंधी पैरोल के हकदार आठ जेल कैदियों ने जेल में ही रहना पसंद किया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 15:46 IST

Open in App

मैसुरु, तीन जून मैसुरु केंद्रीय कारागार में आठ कैदियों ने जेल परिसर में भीड़भाड़ कम करने के लिए दी जाने वाली पैरोल सुविधा से इनकार करते हुए अपनी कोठरियों में ही रहना पसंद किया है।

जेल अधिकारियों के अनुसार, बाहरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के डर के साथ-साथ जेल में बंद लोगों से जुड़ा "सामाजिक कलंक" उनके अवसर का लाभ उठाने से इनकार करने के प्रमुख कारण हैं।

जेल अधीक्षक के सी दिव्यश्री ने पीटीआई-भाषा को बताया, "हमारे जेल में 83 कैदी 90 दिनों के पैरोल के हकदार हैं, लेकिन आठ ने कहा है कि वे घर नहीं जाएंगे। बाकी ने इसका लाभ उठाया।"

उन्होंने कहा, "पैरोल का लाभ नहीं लेने के कई कारण हैं। एक मौजूदा कोविड-19 की स्थिति है। इसके अलावा, परिवार और समाज में स्वीकृति से संबंधित मुद्दे हैं।"

कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान जेल में भीड़भाड़ कम करने के लिए, 83 कैदियों को पैरोल की सुविधा प्रदान की गई, जबकि पिछले साल पहली लहर में, उनमें से 63 ने इसका इस्तेमाल किया।

जेल अधिकारियों के अनुसार, 45 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 700 कैदियों को कोविड रोधी टीका दिया गया है, जबकि 18 से 44 वर्ष के बीच के कुछ लोगों को भी टीका लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण