लाइव न्यूज़ :

आठ बच्चियां स्टेशन से बचाई गयीं, महिला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 2, 2021 00:44 IST

Open in App

चाईबासा (झारखंड), एक दिसंबर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम स्थित दक्षिण-पूर्व रेल मंडल के चक्रधरपुर मुख्यालय के स्टेशन पर ग्रामीण क्षेत्रों से कथित तौर पर बहला-फुसलाकर ले जायी जा रही आठ बच्चियों को बुधवार शाम मुक्त कराया गया और इस संबंध में एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला चक्रधरपुर के ग्रामीण क्षेत्र हिजिया, कोमाई, इचाकुटी गांव से आठ बच्चियों को बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने त्रिपुरा ले जा रही थी।

उन्होंने बताया कि खबर मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की नन्हे फरिश्ते टीम ने वहां पहुंचकर बच्चियों से पूछताछ की और उन्हें मुक्त कराया।

पुलिस ने बच्चियों से पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर सृजन महिला विकास मंच द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना दी। देर शाम तक सभी बच्चियों को जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित बालिका छाया गृह भेजा गया।

सृजन महिला विकास समिति की सचिव नर्गिस खातून ने बताया कि बच्चियों के आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर फर्जी ढंग से संशोधन किया गया है। बृहस्पतिवार को लड़कियों के अभिभावकों को बुलाया जाएगा। उनसे पूछताछ कर जानकारी ली जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो