लाइव न्यूज़ :

गुजरात तट के पास तेज हवा से नौकाएं क्षतिग्रस्त होने के बाद आठ मछुआरे लापता

By भाषा | Updated: December 2, 2021 12:55 IST

Open in App

उना (गुजरात), दो दिसंबर गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के उना तालुका में रात भर तूफानी मौसम के बीच समुद्र तट के पास लगी नौकाओं के नष्ट हो जाने और डूब जाने से कम से कम आठ मछुआरे लापता हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उना तालुका के मामलातदार (राजस्व अधिकारी) आर आर खांभरा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि लापता आठ मछुआरों को खोजने के लिए बृहस्पतिवार को सुबह तटरक्षक बल के एक हेलीकॉप्टर की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि तट पर खड़ी कम से कम 10 नौकाएं पूरी तरह से नष्ट हो गईं और 40 अन्य नौकाएं तूफानी मौसम के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं।

खांभरा ने बताया, ‘‘मौसम में आए बदलाव के कारण नवाबंदर गांव के पास आधी रात के बाद तेज हवाएं चलीं और समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगीं। शुरू में 12 मछुआरे लापता हुए थे लेकिन उनमें से चार तैरकर किनारे पर आ गए, जबकि आठ का अभी तक कोई पता नहीं है। तटरक्षक बल द्वारा भेजे गए एक हेलीकॉप्टर की मदद से हमने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।’’

नवाबंदर के सरपंच सोमवर मजीठिया के अनुसार, जब मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद आधी रात के आसपास तेज हवाएं चलीं और ऊंची लहरें उठने लगीं, उस वक्त मछुआरे तट के पास ठहरी हुई नौकाओं में सो रहे थे। मजीठिया ने बताया, ‘‘आधी रात के बाद आंधी जैसे हालात बने। हमें पता चला है कि खराब मौसम के कारण तट के पास नावों के नष्ट हो जाने और डूब जाने के बाद से आठ मछुआरे लापता हैं। तेज हवाओं के बीच 10 नौकाएं पूरी तरह से नष्ट हो गईं, लगभग 40 अन्य नौकाओं को भी नुकसान पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?