ओडिशा की ऋषिकुल्या नदी के मुहाने पर मछली पकड़ने के आरोप में आंध्र के आठ मछुआरे गिरफ्तार
By भाषा | Updated: November 10, 2021 21:01 IST2021-11-10T21:01:59+5:302021-11-10T21:01:59+5:30

ओडिशा की ऋषिकुल्या नदी के मुहाने पर मछली पकड़ने के आरोप में आंध्र के आठ मछुआरे गिरफ्तार
ब्रह्मपुर (ओडिशा), 10 नवंबर ओडिशा के गंजाम जिले में ऋषिकुल्या नदी के मुहाने के प्रतिबंधित क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में आंध्र प्रदेश के छह मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को इस आशय की जानकारी दी।
ऑलिव रिडले कछुओं की प्रजनन के मौसम में सुरक्षा सुनिश्चित करने की खातिर राज्य सरकार ने ऋषिकुल्या, धमारा और देवी नदियों के मुहानों से 20 किलोमीटर के दायरे में एक नवंबर से सात महीने के लिए मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
ब्रह्मपुर डिविजनल वन अधिकारी (डीएफओ) अमलान नायक ने कहा कि वन अधिकारियों ने मंगलवार की दोपहर प्रतिबंधित क्षेत्र में मछुआरों को देखा और एक ‘ट्रॉलर’ जब्त किया जिसमें 210 किलोग्राम मछली थी।
डीएफओ ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले के रहने वाले मछुआरों को बुधवार को मत्स्य पालन विभाग को सौंप दिया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।