लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के आठ दमकल कर्मियों को वीरता पुरस्कार के लिये चुना गया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 19:10 IST

Open in App

मुंबई, 14 अगस्त महाराष्ट्र के आठ दमकल कर्मियों को केन्द्र सरकार द्वारा देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित वीरता पुरस्कारों के लिये चुना गया है। इनमें से चार दमकल कर्मी महाराष्ट्र से हैं। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

मुंबई से निगम उपायुक्त पी एस रहांगदले, मुख्य अग्निशमन अधिकारी हेमंत परब, संभागीय अग्निशमन अधिकारी आत्माराम मिश्रा और सहायक संभागीय अग्निशम अधिकारी कृषांत यादव को राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा वीरता पदक के लिये चुना गया है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा, ''पिछले साल जुलाई में भानुशाली इमारत ढहने पर खोज व बचाव अभियान चलाते हुए अनुकरणीय नेतृत्व, साहस, पेशेवर विशेषज्ञता और उच्चतम कर्तव्य के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करने के लिए वीरता पदक की घोषणा की।''

महानगर के दमकल कर्मियों ने मलबे में दबे 15 लोगों को बचा लिया था और 12 अन्य लोग इमारत में फंसे रह गए थे। दुर्घटना में दस लोगों की मौत हो गई थी।

महाराष्ट्र के अन्य चार कर्मी, जिन्हें वीरता के लिए अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है, उनमें सहायक स्टेशन अधिकारी बालासाहेब नेटके और फायरमैन पंकज पवार, संदीप असेकर और राजेंद्र राजम शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह