लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में अलग-अलग स्थानों से मादक पदार्थ के आठ तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 11, 2021 21:07 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, 11 दिसंबर जम्मू कश्मीर के रामबन, उधमपुर और कठुआ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को तलाशी के दौरान मादक पदार्थ के आठ कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से नशीला पदार्थ जब्त किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि डोडा के तीन निवासियों को गिरफ्तार किया गया है। रामबन जिले के नाशेरी में वाहनों की तलाशी के दौरान उनके पास से 10 ग्राम की हीरोइन जब्त की गयी।

उन्होंने बताया कि पंजाब के दो निवासियों को भी पकड़ा गया है और उनके पास से 15 किग्रा नशीला पदार्थ बरामद किया गया। उन्हें उस समय पकड़ा गया जब वे एक निजी कार से कश्मीर से जम्मू जा रहे थे।

उधमपुर जिले के ओमारा मोड़ पर मादक पदार्थ के एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से पांच ग्राम हीरोइन जब्त की गयी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कठुआ जिले में हीरानगर के चान मोर्रियां इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 200 ग्राम चरस बरामद की गयी।

सभी आरोपियों पर स्वापक औषधिक एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे