लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में आठ हिरासत में

By भाषा | Updated: April 2, 2021 17:16 IST

Open in App

मंगलुरु, दो अप्रैल बेंगलुरु जाने वाली एक बस से बृहस्पतिवार रात 24 वर्षीय एक व्यक्ति को बाहर खींचकर उस पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने बताया कि कंकनाडी में एक निजी बस को एक समूह के लोगों ने रोका और दूसरी जाति की एक महिला के साथ यात्रा कर रहे एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने व्यक्ति पर धारदार हथियार से भी हमला किया। व्यक्ति को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। आयुक्त ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है और पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीने में तथाकथित नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाली इस तरह की तीन से चार घटनाएं हुई हैं।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति और महिला एक दूसरे को जानते थे और महिला डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में नौकरी के लिए बेंगलुरु जा रही थी। आयुक्त ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए बस स्टैंड, तट और उद्यानों में शाम और रात में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia vs UAE Under-19 Asia Cup 2025: 14 छक्के, 9 चौके..., वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने यूएई पर ढाया कहर, 200 रन बनाने से चूके

भारतWest Bengal: दक्षिण कोलकाता के बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर हुईं खाक

भारतगोवा के बाद अब भुवनेश्वर के बार में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

भारतपीएम मोदी, राहुल गांधी समेत नेताओं ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया दुख, प्रियंका गांधी ने कहा- 'उनका जाना कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति'

भारतदिल्ली में अब 11 नहीं 13 जिले होंगे, बदल गया राजधानी का नक्शा; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतAndhra Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने बस हादसे पर जताया शोक, पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि का ऐलान

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के 4 उड़ान संचालन अधिकारियों का निलंबन, सीईओ पीटर एल्बर्स आज डीसीजीए समिति से करेंगे मुलाकात

भारतShivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतAndhra Pradesh: तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने से भयावह हादसा, 8 की मौत, अन्य घायल; CM नायडू ने जताया दुख

भारतमगर उनकी तकलीफ की भरपाई कौन करेगा श्रीमान?