लाइव न्यूज़ :

कथित बेअदबी को लेकर मार डाले गये व्यक्ति के शरीर पर चोट के आठ गहरे निशान,शिनाख्त होनी बाकी

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:44 IST

Open in App

कपूरथला(पंजाब),20 दिसंबर कपूरथला के एक गुरुद्वारा में कथित बेअदबी की कोशिश को लेकर पीट-पीट कर मार डाले गये व्यक्ति की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से वार के आठ से अधिक गहरे निशान हैं, जो संभवत: तलवार के होंगे। स्थानीय सरकारी अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में हत्या का मामला अभी दर्ज नहीं किया गया है और उनकी प्राथमिकता व्यक्ति की पहचान करने की है, जिसके लिए उन्होंने मीडिया में तथा अन्य राज्यों की पुलिस के साथ उसकी तस्वीरें साझा की हैं।

रविवार सुबह यहां निजामपुर गांव में एक गुरुद्वारा में सिख धर्म के ‘निशान साहिब’ (ध्वज) का अनादर करने के आरोप के बाद अज्ञात व्यक्ति की भीड़ ने हत्या कर दी थी। यह व्यक्ति प्रवासी मजदूर प्रतीत हो रहा है।

सिविल अस्पताल के वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी संदीप धवन ने कहा कि व्यक्ति की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से वार के आठ से अधिक गहरे निशान हैं, जो संभवत: तलवार के होंगे। इसके अलावा चोट के अन्य निशान भी हैं।

उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही चोटों का पूरा विवरण पता चल सकेगा।

कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमलप्रीत सिंह खाख ने कहा कि मामले में शव का कोई दावेदार नहीं आने के 72 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

एसएसपी ने कोतवाली थाना प्रभारी प्रभादीप सिंह को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने कहा कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?