दिल्ली में बचा है कोविड टीके का आठ दिन का स्टॉक: बुलेटिन

By भाषा | Updated: September 18, 2021 00:31 IST2021-09-18T00:31:10+5:302021-09-18T00:31:10+5:30

Eight days stock of Kovid vaccine left in Delhi: Bulletin | दिल्ली में बचा है कोविड टीके का आठ दिन का स्टॉक: बुलेटिन

दिल्ली में बचा है कोविड टीके का आठ दिन का स्टॉक: बुलेटिन

नयी दिल्ली, 17 सितंबर दिल्ली सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के टीके का स्टॉक अगले आठ दिनों तक चलेगा।

शुक्रवार की सुबह तक, कोवैक्सीन की 1,87,440 खुराक और कोविशील्ड की 12,02,280 खुराक बचे थे।

कुल मिलाकर, दिल्ली सरकार को अब तक टीके की 1,53,14,150 खुराक मिली है, जिनमें से 34,28,360 खुराक कोवैक्सीन की थीं और शेष कोविशील्ड की थीं।

महानगर में 1,56,26,888 टीके लगाए गए हैं, जिनमें निजी अस्पतालों में दी गई खुराक भी शामिल हैं। इनमें 1,10,04,212 पहली खुराक और 46,22,676 दूसरी खुराक हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को टीके की 1,36,083 खुराक दी गई। इनमें से 77,807 पहली खुराक और 58,276 दूसरी खुराक थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Eight days stock of Kovid vaccine left in Delhi: Bulletin

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे