देवघर में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 31, 2021 15:43 IST2021-12-31T15:43:06+5:302021-12-31T15:43:06+5:30

Eight cyber criminals arrested in Deoghar | देवघर में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर, 31 दिसंबर झारखंड के देवघर जिले में पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थाना क्षेत्र के ग्राम-चरकमारा में छापेमारी कर पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम कुल आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

देवघर के साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने आज यहां एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया है कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने नौ मोबाइल फोन तथा 19 सिम कार्ड बरामद किये हैं।

उन्होंने बताया कि छापामारी दल का नेतृत्व वह स्वयं एवं जिले के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मंगल सिंह जामुदा कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Eight cyber criminals arrested in Deoghar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे