लाइव न्यूज़ :

दुमका, जामताड़ा और गोड्डा से आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 2, 2021 21:41 IST

Open in App

दुमका, दो जनवरी झारखंड की दुमका पुलिस ने जामताड़ा, गोड्डा और दुमका से विशेष अभियान के दौरान आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 20 से 27 वर्ष के बीच है। पुलिस ने इनके पास से लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद, 29 एटीएम कार्ड, 10 मोबाइल फोन, 34 फर्जी सिमकार्ड, पांच पासबुक बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि ये अपराधी साइबर ठगी करने के बाद रुपयों की निकासी के लिए मजदूरों के एटीएम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे।

लकड़ा ने शनिवार को बताया कि साइबर अपराधियों के दुमका में सक्रिय होने की सूचना पर डीएसपी विजय कुमार और मुफस्सिल थानेदार नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था जिसने छापेमारी में यह गिरफ्तारियां कीं।

उन्होंने कहा कि छापेमारी के क्रम में जामताड़ा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जामबाद गांव के विवेक कुमार मंडल, नारायणपुर थाना क्षेत्र के पतरोडीह गांव के मुकेश मंडल, गोड्डा जिला के नगर थाना क्षेत्र के कौशल कुमार, दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र के बड़ा डुमरिया गांव के निजाम अंसारी उर्फ शमीम, शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुधानी ढाका गांव के जियाउल अंसारी, इसी गांव के सलाम अंसारी और नेमूल अंसारी तथा जामा थाना क्षेत्र के छैलापाथर गांव के जियाउल अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।

इनके पास से 1 लाख 47 हजार 300 रुपये, 34 फर्जी सिमकार्ड, साइबर अपराध के लिए इस्तेमाल में लाये जानेवाला 10 मोबाइल फोन, 29 एटीएम कार्ड और पांच पासबुक एवं एक कार बरामद की गयी है।

अधिकारी ने बताया कि एक बैंक के खाते में कथित तौर पर साइबर ठगी के दो लाख रुपये रखे गये हैं जिसे बैंक को निर्देश देकर फ्रीज करवा दिया गया है। सभी आरोपियों के खातों की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति की भी जांच की जा रही है और यदि जांच में अर्जित संपत्ति के अवैध तरीके से हासिल करने के साक्ष्य मिलते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ऐसी संपत्ति को जब्त करने का प्रावधान है। इस गिरोह में दो-तीन और अपराधी शामिल हैं जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह