लाइव न्यूज़ :

शहडोल के सरकारी अस्पताल में तीन दिन में आठ बच्चों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

By भाषा | Updated: December 1, 2020 19:07 IST

Open in App

भोपाल/ शहडोल एक दिसंबर मध्यप्रदेश सरकार ने शहडोल जिले के एक सरकारी अस्पताल में तीन दिन के अंदर आठ बच्चों की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

इन बच्चों को शहडोल जिला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) और पीडियाट्रिक इंटेसिंव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में भर्ती कराया गया था।

शहडोल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजेश पांडे ने मंगलवार को बताया कि दो तथा तीन साल की आयु के दो और बच्चों की सोमवार रात को मौत हो गई। इन बच्चों को अनूपपुर जिले से इलाज के लिए वहां लाया गया था।

इन दो बच्चों की मौत के साथ ही चार माह की उम्र के आठ बच्चों की 27 नवंबर से 30 नवंबर के बीच मौत हो चुकी है। इन बच्चों को जिला अस्पताल के एसएनसीयू और पीआईसीयू में भर्ती कराया गया था।

पांडे ने बताया कि फिलहाल जिला अस्पताल के एसएनसीयू और पीआईसीयू में 33 बच्चे भर्ती हैं।

इस बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार रात को दो बच्चों की मौत के बाद इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं। चौहान ने अधिकारियों से यह पता करने के लिये कहा है कि क्या इन बच्चों की मौत चिकित्सा कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुई है।

चौहान ने कहा कि यदि आवश्यकता हो तो बच्चों के उपचार के लिये चिकित्सा विशेषज्ञों को जबलपुर से शहडोल भेजा जाये।

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने मंगलवार को कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को बच्चों की मौत के मामले में जांच कर जल्द रिपोर्ट पेश करने के लिये कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos